Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
महाराष्ट्र राज्यसभा 2026: एमवीए में सीट को लेकर बढ़ी खींचतान
Maharashtra Rajya Sabha 2026: Infighting escalates within the MVA over seats

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच महाविकास आघाडी (एमवीए) में अंदरूनी संघर्ष तेज हो गया है। सात सीटों के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव में संख्या बल के आधार पर गठबंधन केवल एक सीट जीतने की स्थिति में है। इसी एक सीट पर दावा ठोकते हुए शिवसेना (UBT), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने खुद को राष्ट्रीय पार्टी बताते हुए सीट पर अपना हक जताया है, जबकि ठाकरे गुट इसे अपना अधिकार मान रहा है।

 

शिवसेना (UBT) के भीतर भी राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। मौजूदा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा राजन विचारे, अंबादास दानवे, विनायक राउत और चंद्रकांत खैरे जैसे कई वरिष्ठ नेता रेस में बताए जा रहे हैं। एक ही सीट होने के कारण पार्टी के भीतर मौजूदा और पूर्व सांसदों के बीच खींचतान बढ़ गई है, जिससे प्रियंका चतुर्वेदी की दोबारा दावेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

गठबंधन में सबसे बड़ा पेच शरद पवार के नाम को लेकर फंसा है। उनकी पार्टी चाहती है कि यह सीट उन्हें दी जाए, जबकि उद्धव ठाकरे अपने नेताओं को संतुष्ट करने की चुनौती से जूझ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सीट के मुद्दे पर बुलाई गई बैठकों में ठाकरे गुट की अनुपस्थिति ने मतभेद और उजागर कर दिए हैं। यदि तीनों दल किसी सहमति पर नहीं पहुंचे, तो यह एकमात्र सीट एमवीए के भीतर बड़े राजनीतिक विवाद का कारण बन सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 28 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.