Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में रंग-गुलाल पर फिर प्रतिबंध
Colors,gulal are again banned,Mahakaleshwar Jyotirlinga temple

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में इस वर्ष भी होली पर रंग-गुलाल नहीं उड़ेगा। वर्ष 2024 में गर्भगृह में गुलाल उड़ाने के दौरान आग लगने से एक सेवक की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने होली पर रंग खेलने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया था। उसी क्रम में होलिका पर्व (2 और 3 मार्च 2026) को लेकर मंदिर प्रबंध समिति ने पूरे मंदिर परिसर और महाकाल लोक क्षेत्र में बाहरी रंग-गुलाल के प्रवेश और उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

 

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मंदिर परिसर और महाकाल लोक में कार्यरत पुजारी, पुरोहित, अधिकारी, पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी, सफाई कर्मचारी और अन्य स्टाफ किसी भी प्रकार का रंग-गुलाल लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को भी रंग-गुलाल लाने और आपस में रंग लगाने की अनुमति नहीं होगी। सभी प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मी विनम्रता के साथ सघन जांच करेंगे और जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।

 

मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भगवान श्री महाकालेश्वर की त्रिकाल आरती के दौरान प्रत्येक आरती में एक-एक किलो हर्बल गुलाल प्रतीकात्मक रूप से अर्पित किया जाएगा। यह गुलाल मंदिर की कोठार शाखा द्वारा संबंधित पुजारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि होलिका पर्व मंदिर की गरिमा और परंपराओं के अनुरूप श्रद्धा, आनंद और सौहार्द के साथ मनाएं। आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 28 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.