Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिलासपुर में 32 किमी रिंग रोड को सैद्धांतिक मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत
In-principle approval,32 km ring road, Bilaspur, will provide relief from traffic jams

बिलासपुर शहर को ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों के दबाव से राहत दिलाने के लिए 32 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से यह पहल आगे बढ़ी है। इस रिंग रोड के बनने से शहर के यातायात ढांचे में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

 

लगभग 32 किमी लंबी यह रिंग रोड बोदरी (हाईकोर्ट के पास) से शुरू होकर सेंदरी गांव (एनएच-130) तक जाएगी। इससे उच्च न्यायालय और बिलासपुर हवाई अड्डा कोरबा, कटघोरा और सीपत जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से सीधे जुड़ेंगे। साथ ही सिरगिट्टी और लालखदान औद्योगिक क्षेत्र एनएच-130ए (रायपुर-धनबाद कॉरिडोर) से कनेक्ट होंगे, जिससे मालवाहन में समय और ईंधन की बचत होगी तथा लॉजिस्टिक्स व्यवस्था मजबूत होगी।

 

परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और व्यवहार्यता अध्ययन तैयार करने की अनुशंसा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को की गई है। रिंग रोड बनने के बाद एनएच-49 और एनएच-130 से गुजरने वाले भारी वाहनों को बाहरी बायपास मिलेगा, जिससे शहर के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में जाम और प्रदूषण में कमी आएगी। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 28 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.