Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
इजराइल-ईरान तनाव का असर: दुबई में एमपी के 100 से ज्यादा लोग फंसे, फ्लाइट्स रद्द
Israel-Iran tensions: Over 100 MPs stranded in Dubai, flights cancelled

 

इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इसके जवाब में दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की खबर के बाद सुरक्षा कारणों से दुबई के एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए। सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गईं, जिससे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसका सीधा असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर पड़ा है। Air India Express की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 सहित अन्य उड़ानें रद्द हो गईं। इससे इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के 100 से अधिक यात्री दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत कई व्यवसायी और उनके परिवार शामिल हैं, जो एक शादी समारोह में भाग लेने पहुंचे थे।

संजय शुक्ला ने बयान जारी कर कहा कि वे और उनके साथी पूरी तरह सुरक्षित हैं। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते वापसी फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन दुबई और भारत सरकार से सहयोग मिल रहा है। हालात सामान्य होते ही सभी के स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.