Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अमेरिका-ईरान युद्ध का असर: सेंसेक्स 2700 अंक टूटा, बाजार में हड़कंप
Impact of US-Iran war: Sensex falls 2700 points, market in turmoil

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2,744 अंकों की भारी गिरावट के साथ खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार में हल्की रिकवरी देखी गई, लेकिन सुबह 9:31 बजे सेंसेक्स 949 अंक (1.17%) गिरकर 80,384 पर कारोबार करता दिखा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 250 अंक (0.99%) टूटकर 24,929 पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों में घबराहट का माहौल बना रहा।

 

सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, इंडिगो, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, रिलायंस, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट में तेज गिरावट दर्ज की गई। वहीं बीईएल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एयरटेल जैसे कुछ शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, आईटी-टेलीकॉम और केमिकल्स समेत अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे, जिसमें रियल्टी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

 

इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई वरिष्ठ मंत्री और सैन्य कमांडरों के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में ईरान ने भी तीखा पलटवार शुरू कर दिया है। ईरान न केवल इजराइल, बल्कि कुवैत, कतर, बहरीन, यूएई, जॉर्डन, ओमान, सऊदी अरब और इराक में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इन हमलों से कई देशों में नुकसान की खबरें हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक और सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

Priyanshi Chaturvedi 2 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.