Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुबई में फंसे एमपी के कारोबारी परिवार
MP

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी निवासी सराफा कारोबारी सुनील खंडेलवाल और गायिका अनीता खंडेलवाल के बेटे-बहू और बेटी-दामाद दुबई में फंस गए हैं। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुबई से उड़ानें रद्द होने के कारण वे अन्य सैकड़ों भारतीयों की तरह वहीं रुकने को मजबूर हैं। बच्चों की मां अनीता खंडेलवाल ने बताया कि उनके बच्चे घूमने के लिए दुबई गए थे, लेकिन अचानक युद्ध शुरू होने से हालात बिगड़ गए और फ्लाइट्स निरस्त हो गईं।

 

अनीता खंडेलवाल ने बताया कि उनकी बेटी अपूर्वा खंडेलवाल का विवाह डेढ़ साल पहले दुबई निवासी अंकित जैन से हुआ था। बेटा कुशल खंडेलवाल और बहू राशि खंडेलवाल उनसे मिलने 20 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। 28 फरवरी को वे भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार भी हो गए थे और टेकऑफ से ठीक पहले बेटे का फोन आया कि वे शाम 5:30 बजे भारत पहुंच जाएंगे। लेकिन कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि युद्ध जैसे हालातों के कारण दुबई से कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाएगी और सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

 

फ्लाइट रद्द होने के बाद से परिवार लगातार चिंता में है। अनीता खंडेलवाल ने भावुक अपील करते हुए भारत सरकार से अनुरोध किया है कि दुबई में फंसे उनके बच्चों सहित सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और सकुशल स्वदेश वापस लाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द राहत और सहायता प्रदान करनी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 2 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.