Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धान भुगतान पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम, बघेल का भाजपा पर पलटवार
Chhattisgarh faces political battle over paddy payment, Baghel hits back at BJP

 

छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि के एकमुश्त भुगतान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। झा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर बघेल को योजना का “सबसे बड़ा लाभार्थी” बताया, जिसके बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

इस पर पलटवार करते हुए बघेल ने कहा कि किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर मालामाल हुए हैं, इसमें किसी को आपत्ति क्यों होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने खाद और पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई, फिर भी किसानों ने कड़ी मेहनत से धान उत्पादन किया। बघेल ने अपने कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उनकी सरकार ने किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने का वादा निभाया, जबकि भाजपा के 15 वर्षों के शासन में किसान आत्महत्या जैसी समस्याओं से जूझते रहे।

बघेल ने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाते हुए किसानों की आय दोगुनी करने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि किसानों को मिल रही राशि को “माल” कहना उनकी मेहनत का अपमान है। धान भुगतान को लेकर शुरू हुई यह बहस अब खुली राजनीतिक जंग का रूप लेती दिख रही है, और आने वाले दिनों में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के संकेत हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.