Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खामेनेई की मौत पर सियासी घमासान
Political uproar over Khamenei

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद Sonia Gandhi ने मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत ने न तो ईरान की संप्रभुता के उल्लंघन की खुलकर निंदा की और न ही हत्या पर स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इजरायल-अमेरिका के हमले का उल्लेख किए बिना केवल ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना की।

 

सोनिया गांधी के लेख को साझा करते हुए राहुल गाँधी i ने भी केंद्र सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि किसी देश के नेता की हत्या होती है और भारत न तो उसकी संप्रभुता की खुलकर रक्षा करता है और न ही अंतरराष्ट्रीय कानून की बात करता है, तो यह चिंता का विषय है। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे समय में चुप रहना तटस्थता नहीं माना जा सकता और भारत को शांति व संप्रभुता के समर्थन में स्पष्ट और मजबूत रुख अपनाना चाहिए।

 

बीजेपी का पलटवार

 

कांग्रेस के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता प्रतुल शाह देव ने कहा कि भारत की विदेश नीति लंबे समय से गुटनिरपेक्षता और मध्यस्थता पर आधारित रही है। वहीं भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को कांग्रेस से सलाह लेने की आवश्यकता नहीं है और सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेती है। इस मुद्दे पर दोनों प्रमुख दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Priyanshi Chaturvedi 3 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.