Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में दो सड़कों के निर्माण को 95.36 करोड़ की मंजूरी, गुणवत्ता पर सख्त सरकार
95.36 crore approved, construction,roads in Chhattisgarh, government strict on quality

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने दुर्ग जिले में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इस राशि से कुल 10.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार पुलगांव मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा राज्य मार्ग तक 5.26 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 30 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नंदनी रोड से अवंति बाई चौक तक 5.03 किलोमीटर लंबी केनाल रोड के निर्माण के लिए 65 करोड़ 15 लाख 49 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग को समय-सीमा के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य निर्धारित अवधि में पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.