Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब
 increased in early March,mercury in Raipur reaching close to 38 degrees.

 

छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत थी, जो शाम 5:30 बजे घटकर 24 प्रतिशत रह गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा और औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस किया गया।

प्रदेश के अन्य शहरों में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। रायपुर में सबसे अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है, इसलिए अगले एक-दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.