Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय, जदयू विधायकों संग बैठक; नीतीश कुमार आज जाएंगे बख्तियारपुर
Nishant Kumar active in politics, meeting with JDU MLAs; Nitish Kumar will visit Bakhtiyarpur today

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होते नजर आए। शनिवार सुबह उन्होंने संजय झा के आवास पर जदयू के कई विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में श्रवण कुमार, विजय चौधरी समेत करीब 29 विधायक मौजूद रहे, जहां पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। वहीं जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर जाएंगे और वहां विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई थी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मुख्यमंत्री आवास की ओर जा रहे संजय गांधी को भी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जदयू प्रदेश कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री को विधायकों और एमएलसी के साथ आपात बैठक करनी पड़ी और नेताओं से माहौल शांत करने की अपील करनी पड़ी।

इस फैसले को लेकर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं में भी काफी नाराजगी देखी गई। उन्होंने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं—संजय गांधी, संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी—पर आरोप लगाते हुए उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के अंदर की साजिशों के कारण यह स्थिति बनी है और चेतावनी दी कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो वे विरोध के लिए कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.