Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चैत्र में गर्मी ने बढ़ाई तपन, अलीगढ़ तीसरा सबसे गर्म जिला बना
Heat increased in Chaitra, Aligarh became the third hottest district.

मार्च की शुरुआत से ही अलीगढ़ में गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन तेज धूप और कम नमी के कारण लोगों को 37 डिग्री जैसा अहसास हुआ। दोपहर के समय गर्मी का असर ज्यादा महसूस हुआ, और लोग छाता, गमछा और पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखे।

 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 7 मार्च को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान झांसी (36.6), आगरा (36.4) और अलीगढ़ (35) में दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रो. एम. राजकुमार के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ने का कारण साफ आसमान, कम नमी और शुष्क गर्म हवाएं हैं, जो राजस्थान और बुंदेलखंड की तरफ से आती हैं।

 

अलीगढ़ में कंक्रीट, सड़कें और इमारतें अधिक होने के कारण जमीन तेजी से गर्म होती है, जिसे शहरी हीट आइलैंड प्रभाव कहा जाता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, खासकर बुधवार को दोपहर में अधिकतम तापमान का पारा 37 डिग्री तक रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Priyanshi Chaturvedi 9 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.