Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत ने तीसरी बार जीता टी-20 वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
India won the T20 World Cup for the third time, defeating New Zealand by 96 runs.

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। टीम इंडिया ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी, और भारत ने 96 रन से शानदार जीत दर्ज की।

 

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भी टीम इंडिया की जीत का उत्साह देखने को मिला। कवर्धा शहर के भारत माता चौक पर लाइव मैच देखने की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही भारतीय टीम ने मुकाबला जीत लिया, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।

 

कबीरधाम जिले के बोड़ला, पंडरिया, पांडातराई और अन्य कस्बों में भी लोग लाइव मैच देखकर भारत की जीत का जश्न मनाते दिखे। लोगों ने उत्साह में पटाखे फोड़े और भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत का आनंद लिया, जिससे पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

Priyanshi Chaturvedi 9 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.