Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायगढ़ में राशन दुकान पर चोरी, लाखों का अनाज उड़ा ले गए चोर
Theft at ration shop in Raigarh, thieves stole food grains worth lakhs

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नकना में एक राशन दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर 48 बोरी चावल, 10 बोरी शक्कर और 8 बोरी चना चुरा लिया। चोरी की कुल कीमत करीब 1,38,585 रुपये आंकी गई है। दुकान संचालक रोहित यादव ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

 

राशन चोरी की रिपोर्ट मिलने के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पतासाजी कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच में ली जा रही है।

 

चोरों ने बड़ी सुनियोजित तरीके से मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर राशन चोरी किया। चोरी की गई सामग्री में चावल, शक्कर और चना शामिल हैं, जो गरीबों को वितरित किया जाना था। इस चोरी से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि सामाजिक रूप से भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा है।

Priyanshi Chaturvedi 9 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.