Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मंदिर प्रबंधन का नया नियम बना विवाद की वजह: ‘संस्कृत से 12वीं पास, तभी मंदिर में करा पाएंगे हवन’
Agar Malva , Nalkheda ,temple management

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में पंडितों के लिए नया नियम लागू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर प्रबंधन ने हवन और अनुष्ठान कराने वाले पंडितों के लिए कक्षा 12वीं में संस्कृत विषय होना अनिवार्य कर दिया है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्थानीय एसडीएम हैं, जिनके इस फैसले के बाद कई पंडितों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। पंडितों का कहना है कि इस नियम से वर्षों से मंदिर में सेवा दे रहे कई लोगों की आजीविका पर संकट आ गया है, क्योंकि नई पात्रता के कारण उन्हें पूजा-अनुष्ठान करने से रोका जा रहा है।

 

नए नियम के विरोध में पंडित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि जल्द ही निर्णय वापस नहीं लिया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी करेंगे। पंडितों के अनुसार यह नियम उनके परिवार के भरण-पोषण पर सीधा असर डाल रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बगलामुखी मंदिर चर्चा में तब आया था जब दर्शन करने पहुंचे एक नायब तहसीलदार की चप्पलें चोरी हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिकायत की थी।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.