Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायत
 Indore, Complaint , regarding behavior , Indigo staff , airport

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इंदौर पर इंडिगो एयरलाइन के ग्राउंड स्टाफ के व्यवहार को लेकर एक यात्री ने शिकायत की है। यात्री संदीप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर मौजूद महिला ग्राउंड स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें “यू शटअप” तक कह दिया। यात्री के अनुसार क्रू मेंबर ने उन्हें 13वीं लाइन में जाने के लिए कहा था, लेकिन वहां पहुंचने पर संबंधित स्टाफ ने उनका काम करने से मना कर दिया और कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडिगो एयरलाइन और इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

 

इंडिगो एयरलाइन ने इस शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्री के अनुभव के बारे में जानकर उन्हें चिंता हुई है और यह उनकी सेवा के मानकों के अनुरूप नहीं है। एयरलाइन ने मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित टीम को फीडबैक देने की बात कही है। वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी कहा है कि वे इस मामले में एयरलाइन से चर्चा कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। दूसरी ओर, 28 फरवरी से निरस्त चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट 31 मार्च तक रद्द कर दी गई है और अब इसकी बुकिंग 1 अप्रैल से शुरू होगी, जिसका किराया 21,879 रुपए बताया जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.