Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिलासपुर पुलिस का जुआ-सट्टे के नेटवर्क पर सख्त शिकंजा
Bilaspur ,police tightens, grip , gambling ,betting network

बिलासपुर में जुआ-सट्टे के बढ़ते नेटवर्क पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। पहली बार जिले के आदतन सटोरियों और खाईवालों की हिस्ट्रीशीट तैयार की जाएगी। इसके तहत करीब एक दर्जन सक्रिय सटोरियों की सूची बनाई जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इन सटोरियों के कारण समाज का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा है और कई लोग जुआ-सट्टे की लत में अपनी जमापूंजी खो बैठते हैं, जिससे आपराधिक घटनाओं में भी इजाफा होता है।

 

सख्त कार्रवाई के तहत आधा दर्जन फरार सटोरियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही चर्चित सटोरियों और खाईवालों की संपत्ति का विवरण भी निकाला जा रहा है और आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के निर्देश पर शुरू हुई यह कार्रवाई अब हिस्ट्रीशीट में नाम दर्ज होने वाले लोगों पर लगातार निगरानी सुनिश्चित करेगी, ताकि वे दोबारा अवैध गतिविधियों में शामिल न हो सकें। पुलिस ने कहा है कि जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार चलाए जा रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.