Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्यप्रदेश में LPG उत्पादन में 25% वृद्धि, सीएम मोहन यादव ने दिया नागरिकों को भरोसा
25% increase,  LPG production,  Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav ,assured citizens

मध्यप्रदेश में एलपीजी सहित पेट्रोल, डीजल, पीएनजी और सीएनजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी। सीएम ने बताया कि वर्तमान में मिडिल ईस्ट और एशिया में युद्ध की स्थिति को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सजग हैं और गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। एलपीजी उत्पादन में करीब 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और उपभोक्ताओं को रसोई गैस में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 

सीएम मोहन यादव ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में विशेष उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय फ्लैग वाले जहाज और टैंकर अब रोके नहीं जाएंगे, जिससे पेट्रोलियम की आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इसके अलावा देश की रिफाइनरी उच्चतम क्षमता पर कार्य कर रही है और वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से प्राकृतिक गैस की खरीद भी जारी है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बिना कटौती के हो रही है और रिफाइनरी को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

मुख्य सचिव अनुराग जैन  ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि एलपीजी वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था को और मजबूत किया जाए और सर्वर क्षमता बढ़ाकर रिफिल बुकिंग, OTP जनरेशन और वितरण बिना असुविधा के सुनिश्चित किया जाए। अफवाहों के प्रसार पर सख्ती से रोक लगाई जाए और मीडिया के माध्यम से नागरिकों को सही सूचना दी जाए। उन्होंने विभिन्न शहरों में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और रसोई गैस के बजाय इलेक्ट्रिक भट्टियों और इंडक्शन का उपयोग बढ़ाने के प्रयासों की सराहना भी की।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.