Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: BJP के सीएम फेस को लेकर खींचतान
 West Bengal, Elections 2026: Tussle ,over BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर सीएम फेस को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। चर्चा का मुख्य मुद्दा यह था कि क्या पार्टी इस बार चुनाव सीएम फेस के साथ लड़ेगी या संगठन के दम पर।

 

सूत्रों के अनुसार, BJP के पास इंटरनल सर्वे की रिपोर्टें आ चुकी हैं और पार्टी 145-150 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी विशेष ध्यान उन सीटों पर दे रही है, जहां पिछली बार बेहद कम अंतर से हार हुई थी या अल्पसंख्यक मतदाता ज्यादा हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार टिकट उसी को मिलेगा जिसकी जीतने की संभावना सबसे अधिक हो और जो जनता के साथ जमीन से जुड़ा हो।

 

सीएम फेस के रेस में प्रमुख नामों में TMC से BJP में आए सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, तेज़-तर्रार महिला नेता अग्निमित्रा पॉल, संगठन और बौद्धिक संवाद के लिए सौमिक भट्टाचार्य और सुकांत मजूमदार शामिल हैं। सुवेंदु अधिकारी को आक्रामक राजनीति और जमीनी संगठन में मजबूत माना जाता है। वहीं, अग्निमित्रा पॉल महिला मतदाता पर असर डालने वाली निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। पार्टी फिलहाल यह तय नहीं कर पाई है कि चुनाव चेहरे के दम पर लड़ेगी या संगठन के जरिए।

Priyanshi Chaturvedi 13 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.