Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईरान-इजराइल तनाव से बढ़ा हवाई किराया
Iran-Israel, tensions ,push ,airfares bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देश के प्रमुख शहरों तक हवाई यात्रा महंगी हो गई है। ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच युद्ध के असर से क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते एयर इंडिया और इंडिगो ने ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे भोपाल से हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे तक टिकट का किराया बढ़ गया है।

 

इंडिगो ने अब 425 रुपये से लेकर 2,300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है। एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय रूट पर पहले ही ईंधन अधिभार लगाया था और अब घरेलू उड़ानों पर भी इसे लागू किया गया है। इस बढ़ोतरी का असर सीधे यात्रियों पर पड़ रहा है, जो अब नियमित किराए में महंगे टिकट का सामना कर रहे हैं।

 

इस बार एयरलाइंस कंपनियों ने पारंपरिक लो-फेयर स्कीम भी जारी नहीं की है, जिसके तहत पहले से बुकिंग कराने पर सस्ते टिकट मिलते हैं। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि किराया तय करना एयरलाइंस का अधिकार है और वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार ही तय किया जाता है। इंडिगो भोपाल से 14 जोड़ी उड़ानें चला रही है जबकि एयर इंडिया तीन जोड़ी उड़ानों का संचालन कर रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 15 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.