Since: 23-09-2009
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन आज आयोजित किया गया। पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी सोफी के साथ ‘द सेंट्रम होटल’ पहुंचे और दोनों का स्वागत फूलों की बारिश से किया गया। क्रिकेटर रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल भी इस मौके पर मौजूद हैं।
रिसेप्शन शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और लगभग 900 मेहमान शामिल होंगे। VVIP मेहमानों के लिए चार चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं। कुलदीप यादव ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |