Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में मनरेगा और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Raipur, Congress protests, over MNREGA , gas prices

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मनरेगा, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया। इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की और नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया।

 

 

प्रदर्शन के दौरान भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की, वहीं PCC चीफ दीपक बैज ने बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से जुड़े मुद्दों और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन ने टिन शेड और बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद कांग्रेस ने अपना विधानसभा घेराव पूरा होने का दावा किया।

Priyanshi Chaturvedi 17 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.