Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ विधानसभा में अवैध प्लॉटिंग और ‘जी राम जी’ पर हंगामा
Raipur  Chhattisgarh Assembly,  over illegal plotting ,

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा गरमाया। कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से शिकायतों और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए, जिस पर मंत्री ने जांच जारी होने की जानकारी दी। जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सरकार पर धीमी कार्रवाई के आरोप लगाए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, जिसके बाद तीखी बहस और नोकझोंक के बीच विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

 

वहीं शून्यकाल में ‘जी राम जी’ के विरोध को लेकर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर भी सदन में जोरदार हंगामा हुआ। भूपेश बघेल ने मनरेगा को पहले बेहतर बताते हुए चर्चा की मांग की, जबकि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने इसे विपक्ष की राजनीति करार दिया। पक्ष-विपक्ष के बीच बढ़ते विवाद और नारेबाजी के चलते सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। बाद में प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

Priyanshi Chaturvedi 17 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.