Since: 23-09-2009
मध्य प्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी की तारीखों और समय का ऐलान कर दिया है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में खरीदी 1 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि अन्य संभागों में 7 अप्रैल से खरीदी की जाएगी। सरकारी उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी, हालांकि शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों पर खरीदी नहीं होगी।
राज्य सरकार ने किसानों को राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है, जिससे कुल कीमत 2625 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी। खाद्य मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत के अनुसार इस वर्ष करीब 19 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले अधिक है। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था किसानों को बेहतर सुविधा और अधिक समय देने के उद्देश्य से लागू की गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |