Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल चुनाव: ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे
Bengal , elections, Mamata , cuts tickets , 74 MLAs

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 74 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे और 15 सीटों का बंटवारा बदल दिया। ममता इस बार भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी, जहाँ उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा। याद रहे कि 2021 में सुवेंदु ने नंदीग्राम से ममता को हराया था। ममता ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि “डरने की जरूरत नहीं, मैदान में आकर मुकाबला करें।”

 

 

इस बार TMC ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई है; केवल 2 सेलिब्रिटी उम्मीदवारों को टिकट मिला है, जबकि 2021 में 15 को मौका मिला था। लिस्ट में 52 महिलाएं, 47 अल्पसंख्यक, और 42 युवा उम्मीदवार (40 साल से कम उम्र) शामिल हैं। साथ ही, 95 SC/ST उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। ममता का यह कदम स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के योगदान को मान्यता देने के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

चुनावों से ठीक 20 दिन पहले, असम के कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना पत्र AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। बोरदोलोई ने कहा कि वह “सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा” दे रहे हैं। बोरदोलोई का बेटा 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव में मार्घेरिटा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उनके इस्तीफे से असम कांग्रेस की रणनीति और चुनावी समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.