Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मप्र सरकार बेचने जा रही वायनाड की 554 हेक्टेयर जमीन
Bhopal ,  Madhya Pradesh, government , sell 554 hectares ,and, Wayanad

 

मध्यप्रदेश सरकार ने केरल के वायनाड जिले स्थित बीनाची एस्टेट की 554.05 हेक्टेयर जमीन बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। सौदा कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर होगा, लेकिन पहले जमीन का वैल्यूएशन कराया जाएगा। इस काम के लिए मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन और केरल के मुख्य सचिव की संयुक्त कमेटी बनाई गई है। मंगलवार को कैबिनेट में प्रस्ताव चर्चा के लिए आया, लेकिन वैल्यूएशन रिपोर्ट के बिना मंजूरी नहीं दी गई और इसे अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए गए।

 

इस जमीन का 453.96 एकड़ हिस्सा पहले ही प्राइवेट फॉरेस्ट एक्ट, 1971 के तहत केरल सरकार ने अधिग्रहित किया था, जिसे मप्र ने कोर्ट में चुनौती दी थी। नवंबर 2023 में केरल हाई कोर्ट ने दोनों राज्यों को आपसी सहमति से समाधान निकालने का आदेश दिया। अब सीएस स्तर की बैठकों में सहमति बनी है कि मप्र मुआवजा लेकर पूरी जमीन केरल को सौंपेगी। मुआवजा राशि दोनों राज्य मिलकर तय करेंगे; सहमति न बनने पर मामला आर्बिट्रेटर के पास जाएगा।

 

 

कुल 554 हेक्टेयर में लगभग 10% हिस्सा छत्तीसगढ़ का भी है, इसलिए मप्र कैबिनेट के बाद छग और केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होगी। जमीन हस्तांतरण के बाद केरल सरकार वहां रह रहे करीब 160 अतिक्रमणकारी परिवारों के पुनर्वास पर विचार करेगी। बैठक में पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने बिक्री पर सवाल उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि कब्जों और कोर्ट के निर्देशों को देखते हुए बिक्री ही व्यावहारिक विकल्प है।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.