Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल की यूनिवर्सिटी बम धमकी मामला फेक निकला
 Bhopal , JK University , bomb threat , case ,turns , fake

भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज को बम धमकी देने वाला मेल फर्जी पाया गया। धमकी के बाद बीडी और डीएस टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची और कॉलेज कैंपस की पूरी तलाशी ली। मेल में आरोपित ने जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) सीरियल ब्लास्ट की धमकी दी थी। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय और अरेरा हिल्स स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी।

 

 

सुबह करीब 10 बजे विश्वविद्यालय की ऑफिशियल आईडी पर धमकी मेल प्राप्त हुई। जेके अस्पताल और कॉलेज परिसर में स्टाफ को बाहर निकालकर पूरे परिसर की सर्चिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि यह कोई वास्तविक खतरा नहीं था, लेकिन अफरा-तफरी और सुरक्षा कारणों से तुरंत कार्यवाई की गई। इससे पहले पीपुल्स यूनिवर्सिटी, नापतौल कार्यालय और एम्स अस्पताल को भी इसी तरह की धमकियाँ मिली थीं, जिनकी जांच जारी है।

 

 

अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय में भी अधिकृत मेल आईडी पर बम धमकी मिली। कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर परिसर खाली कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सुरक्षा बल और प्रशासन ने पूरे परिसर में गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, धमकी देने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

 

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.