Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा ने जारी की पहली सूची, हिमंता और बोरदोलोई को टिकट
BJP releases, first list, Himanta, Bordoloi, get tickets

असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कुल 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट मिला है, जबकि कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बोरदोलोई नागांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद थे और उन्होंने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन किया।

 

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की। असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा जालुकबारी सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

 

भाजपा की पहली सूची में छह महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोही पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा के नाम भी सूची में शामिल हैं। असम कांग्रेस ने पहले ही 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा के नाम शामिल हैं।

Priyanshi Chaturvedi 19 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.