Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नवरात्रि में डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा, 10 ट्रेनों का स्टॉपेज
Special facility, devotees, Dongargarh, during Navratri, stoppage, 10 trains

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। 19 से 27 मार्च तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन पर होगा। यह सुविधा लंबी दूरी की गाड़ियों के लिए भी लागू होगी और श्रद्धालु इन ट्रेनों के लिए सीधे डोंगरगढ़ तक रिजर्वेशन कर सकते हैं।

 

रेलवे ने चार लोकल ट्रेनों का विस्तार करने का भी निर्णय लिया है। इसमें डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। विशेष रूप से 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक और 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर को गोंदिया तक विस्तारित किया जाएगा। 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी नवरात्र के दौरान चलाने का निर्णय लिया गया है।

 

मंदिर परिसर और मेले में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और आधुनिक कंट्रोल रूम का संचालन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस को भी यातायात की सुचारू व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Priyanshi Chaturvedi 19 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.