Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में बदला मौसम, बारिश-ओले और बर्फबारी से बढ़ी ठंड
Bhopal , Weather changes, country, cold increases , rain, hail , snowfall

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में लगातार तीसरे दिन ओले और बारिश हुई, जिससे तापमान करीब 11 डिग्री तक गिर गया। 17 से अधिक शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं मध्य प्रदेश में भी बीते दो दिनों से ओले, तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी है, और मौसम विभाग ने ग्वालियर-जबलपुर सहित 34 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

 

पूर्वी भारत में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। बिहार के बेगूसराय में घना कोहरा छाया रहा, जबकि राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है। चारधाम—बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—में भारी बर्फबारी हुई है, जहां बद्रीनाथ में करीब 2 फीट तक बर्फ जम चुकी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 21-22 मार्च को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस असामान्य रूप से मजबूत है, जिसकी वजह से देशभर में अचानक मौसम परिवर्तन, तेज आंधी और तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

 

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.