Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
MP में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असर? खरगोन में फायरिंग पर ATS ने शुरू की जांच
Khargone, Lawrence Bishnoi

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अपराध मामलों में सक्रिय रह चुके लॉरेंस बिश्नोई के नाम से अब मध्य प्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खरगोन जिले में व्यवसायी दिलीप राठौड़ के घर 16 मार्च को हुई फायरिंग के बाद मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गैंग का प्रदेश में कनेक्शन तलाशना शुरू कर दिया है। शुरुआती जांच में फिलहाल यह संकेत नहीं मिले कि इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग सीधे शामिल है।

 

फायरिंग की घटना में हैरी बाक्सर और आरजू बिश्नोई नामक व्यक्तियों को जिम्मेदार बताया गया, जिन्होंने इंटरनेट पर पोस्ट के माध्यम से दिलीप पर किसानों के नाम फर्जी आईडी बनाकर पैसे हड़पने का आरोप लगाया। एटीएस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में कुछ लोग लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकियां दे रहे हैं, लेकिन वास्तव में वे तीसरे पक्ष का इस्तेमाल कर डराने का काम कराते हैं। इस काम के बदले में पांच से दस हजार रुपये दिए जाते हैं। उल्लेखनीय है कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में है।

 

इससे पहले मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियां मिल चुकी हैं। राजगढ़ जिले में बीड़ी कारखाने के पास पत्र मिला, जबकि फरवरी में अशोकनगर के व्यापारी को अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी भरा फोन आया। दोनों ही मामलों में जांच में सीधे गैंग का कोई जुड़ाव नहीं पाया गया, लेकिन यह नाम अब भी स्थानीय अपराधियों और डराने-धमकाने वालों के लिए एक हथियार बनकर सामने आ रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.