Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में कर्मियों की भारी कमी, भर्ती कार्य प्रभावित
Madhya Pradesh Staff Selection Board faces severe staff shortage, affecting recruitment work

 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) में कर्मचारियों की भारी कमी संगठन की कार्यक्षमता पर गंभीर प्रभाव डाल रही है। कुल 187 स्वीकृत पदों में से केवल 73 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं, जबकि 114 पद खाली हैं। इनमें अतिरिक्त संचालक, नियंत्रक, संयुक्त संचालक, प्रोग्रामर, सहायक संचालक, लेखा अधिकारी और अधीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। डिप्टी कंट्रोलर के 5 पदों में 4 खाली हैं, सहायक ग्रेड-1 के 13 में से 10 और सहायक ग्रेड-3 के 41 में से 23 पद खाली हैं।

पदों की कमी के कारण कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय शुक्ला मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त जिम्मा संभाल रहे हैं, जबकि अजॉय कटेसरिया निदेशक के पद का अतिरिक्त कार्यभार निभा रहे हैं। साथ ही कई मामलों में आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद ली जा रही है, जिससे निगरानी और कार्य गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

 

कर्मचारियों की कमी का सीधा असर भर्ती कार्यों पर पड़ रहा है। पिछले साल मंडल ने 16 परीक्षाएं आयोजित की थीं, जबकि इस वर्ष 22 परीक्षाएं आयोजित करने का लक्ष्य है। रिक्त पदों के कारण कार्यभार बढ़ गया है और निगरानी प्रभावित हो रही है। अगर खाली पद जल्द नहीं भरे गए, तो भविष्य में भर्ती प्रक्रियाओं और सरकारी विभागों में नई नियुक्तियों में और देरी होने की आशंका है।

Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.