Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्रद्धांजलि सभा में सियासी विवाद, नकुल नाथ के मंच से उतरते ही हंगामा
Political controversy erupts at the condolence meeting, with Nakul Nath leaving the stage.

रसिंहपुर में स्वतंत्रता सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर कांग्रेस द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा अचानक विवादित मोड़ पर पहुंच गई। कांग्रेस के पूर्व सांसद और मुख्य अतिथि नकुल नाथ के मंच से उतरते ही कार्यकर्ताओं के दो गुट आमने-सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। कुछ देर के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन असंतोष बना रहा। जैसे ही नकुल नाथ अपना उद्बोधन खत्म कर मंच से नीचे उतरे, कपिल पटेल और कार्यक्रम प्रबंधन के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो गाली-गलौज तक पहुंच गई। इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जायसवाल भी विवाद में कूद गए, जिससे माहौल और गरमा गया।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों को अलग किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के अनुसार, छींटाकशी के चलते विवाद हुआ था, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी के हालात बने और श्रद्धांजलि सभा की गरिमा प्रभावित हुई।

 

अपने संबोधन में नकुल नाथ ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान हैं। बेरोजगारी और महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। नकुल नाथ ने जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई, लेकिन बढ़ी तल्खी ने सभा की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।

Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.