Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मामूली विवाद से बढ़ी हिंसा, बुजुर्ग और भाई पर लाठी-डंडों से हमला
Minor dispute escalates into violence, elderly man and brother attacked with sticks

 

टिकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम दरगाएं कलां में उधार के पैसों को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को तीन हमलावरों ने 65 वर्षीय काशीराम अहिरवार और उनके भाई बृजलाल अहिरवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, काशीराम और उनका भाई रविवार दोपहर गांव के गौड़ बब्बा मंदिर के पास खड़े थे। इसी दौरान गांव के धनीराम, सुरेश और दिनेश अहिरवार वहां पहुंचे और काशीराम से उनके भतीजे की शादी के लिए उधार पैसे न देने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

काशीराम ने पैसे न होने की वजह बताते हुए विवाद टालने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया। मारपीट में दोनों भाइयों के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। घायल परिजन तुरंत थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

 
 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.