Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सब्जियों के बीच उग रही थी पोस्ता की फसल, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Poppy crop was growing among vegetables, police made a big revelation

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घटगांव में अवैध पोस्ता खेती का मामला सामने आया है। सब्जियों की बाड़ी के बीच पोस्ता के पौधे उगाए जा रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इससे पहले तमनार क्षेत्र में भी अफीम की खेती का खुलासा हो चुका है।

सोशल मीडिया के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जहां प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों द्वारा सब्जियों के बीच पोस्ता की खेती किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मौके से पोस्ता के पौधों को जब्त कर लिया और संयुक्त टीम के साथ खेत का निरीक्षण किया।

मामले में साधराम नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों, खेती के स्रोत और उद्देश्य की भी जांच कर रही है, साथ ही क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 23 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.