Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी में बोर्ड रिजल्ट की तैयारी , 10वीं-12वीं अगले महीने
 Madhyapradesh, Preparation , board results, MP, 10th-12th, next month

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इस वर्ष करीब 16 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और लगभग 20 हजार शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगे हुए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

 

वहीं राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम इसी सप्ताह जारी होने की संभावना जताई जा रही है। इन कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है और अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारी चल रही है। परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित हुई थीं।

 

अधिकारियों के अनुसार, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो छात्र दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें जून में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जिससे उनका पूरा शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बच सकेगा।

Priyanshi Chaturvedi 24 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.