Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 मार्च तक मौका
 last date ,applying ,post-matric, scholarship ,been extended, opportunity ,extended, March 27.

 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 मार्च 2026 कर दी गई है। इससे राज्य के विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों को आवेदन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए विद्यार्थियों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। नई समयसीमा के अनुसार, संस्थानों को 29 मार्च तक आवेदन लॉक करना होगा, जबकि शासकीय संस्थाएं और जिला कार्यालय 30 मार्च तक सैंक्शन ऑर्डर लॉक करेंगे। इसके बाद 31 मार्च तक भुगतान प्रस्ताव राज्य कार्यालय को भेजा जाएगा।

पात्रता के तहत एससी-एसटी वर्ग के लिए आय सीमा 2.50 लाख रुपये और ओबीसी वर्ग के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछली परीक्षा का रिजल्ट अनिवार्य है। इस वर्ष से जियो-टैगिंग और एनएसपी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को भी जरूरी कर दिया गया है। प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

 
Priyanshi Chaturvedi 24 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.