Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का नुकसान
A massive fire broke out in Durg

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा मार्केट में रविवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अदिति फैशन और एक जूते-चप्पल की दुकान में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 से 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दुकान के अंदर और ऊपर चढ़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा कपड़ा, जूते-चप्पल, फर्नीचर सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।

 

अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया और काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग जांच में जुटे हुए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.