Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब रिचार्ज होने पर ही मिलेगी बिजली
Major change in power system in Chhattisgarh, now electricity will be available only after recharge

 

छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने बिजली कंपनी के प्रीपेड सिस्टम प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कराने पर ही बिजली का उपयोग किया जा सकेगा। योजना के पहले चरण में सरकारी विभागों को शामिल किया गया है, जहां बढ़ता बकाया कंपनी के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है।

 

बिजली वितरण कंपनी के अनुसार, पहले चरण में ब्लॉक स्तर के सभी सरकारी कनेक्शनों को प्रीपेड मोड पर डाला जा रहा है। इसके लिए 1.72 लाख कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से करीब 1.5 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं। शेष मीटर पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रों में तेजी से लगाए जा रहे हैं। एक अप्रैल से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी।

 

सरकारी विभागों पर बढ़ते बकाया—जो अब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है—को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत विभागों को औसत बिल के आधार पर तीन महीने का एडवांस रिचार्ज करना अनिवार्य होगा। रिचार्ज खत्म होने पर बिजली स्वतः बंद हो जाएगी। वहीं पुराने बकाये की वसूली के लिए सरकार ने बजट से किस्तों में भुगतान की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.