Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
फ्लाइट में 60% मुफ्त सीट चयन पर सरकार ने लगाई रोक
New Dehli ,Government bans,  60% free seat,  selection on flights

केंद्र सरकार ने फ्लाइट यात्रियों को बड़ी राहत देने वाले प्रस्ताव पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को हर फ्लाइट में 60% सीटें बिना अतिरिक्त शुल्क चुनने की अनुमति देने वाले निर्देश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। यह नियम 20 अप्रैल से लागू होना था, लेकिन अब अगली समीक्षा तक इसे स्थगित कर दिया गया है।

 

दरअसल, 18 मार्च को मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को निर्देश दिया था कि यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए कम से कम 60% सीटें मुफ्त चयन के लिए उपलब्ध कराई जाएं। हालांकि, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे एयरलाइंस के ऑपरेशन, किराया संरचना और मौजूदा डिरेगुलेटेड टैरिफ सिस्टम पर असर पड़ेगा। इन चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलहाल इस नियम को रोक दिया है।

 

मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्रियों को केवल करीब 20% सीटें ही बिना अतिरिक्त शुल्क के मिलती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए 500 से 3000 रुपए तक का चार्ज देना पड़ता है। इस बीच, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बन चुका है और रोजाना 5 लाख से ज्यादा यात्री हवाई यात्रा कर रहे हैं। सरकार उड़ान योजना और अन्य सुविधाओं के जरिए हवाई यात्रा को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.