Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ममता बनर्जी का मोदी पर निशाना, चुनावी माहौल में बयानबाजी तेज
Mamata Banerjee, targets Modi, rhetoric intensifies , election atmosphere

ममता बनर्जी ने चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम शामिल थे, तो मोदी पहले भी उन्हीं के वोट से चुनाव जीत चुके हैं, ऐसे में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। दक्षिण दिनाजपुर में आयोजित रैली में ममता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले इस तरह किए गए हैं, जिससे बाहरी लोगों के राज्य में प्रवेश को आसान बनाया जा सके।

 

ममता बनर्जी ने मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव की घटना को लेकर AIMIM और ISF को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी माहौल भड़काने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, भाजपा नेता दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि हार के डर से टीएमसी बौखलाई हुई है और हिंसा का सहारा ले रही है।

 

इधर, चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई पहुंचकर पुडुचेरी में रोड शो और जनसभा करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह असम में तीन सभाएं करेंगे। जेपी नड्डा केरल दौरे पर हैं, वहीं कनिमोझी ने AIADMK और भाजपा के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि AIADMK प्रमुख एडप्पडी के पलानीस्वामी का राजनीतिक भविष्य नीतीश कुमार जैसा हो सकता है।

 

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.