Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
INS तारागिरी नौसेना में शामिल, भारत की समुद्री ताकत को मिला नया बल
Dehli ,INS Taragiri, Navy, bolstering India, maritime power

भारतीय नौसेना को बड़ी मजबूती देते हुए INS तारागिरी को शुक्रवार को विशाखापत्तनम में औपचारिक रूप से शामिल किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना संकट के समय हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहती है और तारागिरी के शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा क्षमता और मजबूत होगी।

 

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा तैयार यह अत्याधुनिक युद्धपोत प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाया गया है। इसमें ब्रह्मोस मिसाइल, एमएफ-स्टार रडार और मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल जैसे उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अलावा, यह 76 मिमी गन, क्लोज-इन वेपन सिस्टम, एंटी-सबमरीन रॉकेट और टॉरपीडो जैसी आधुनिक हथियार प्रणालियों से लैस है। साथ ही, स्वदेशी न्यूक्लियर सबमरीन INS अरिदमन को भी नौसेना में शामिल किया गया है।

 

INS तारागिरी नीलगिरी क्लास (प्रोजेक्ट 17A) का चौथा स्टेल्थ फ्रिगेट है, जिसमें कुल 7 युद्धपोत बनाए जा रहे हैं। यह पुराने ‘तारागिरी’ का उन्नत संस्करण है, जिसने 1980 से 2013 तक 33 वर्षों तक सेवा दी थी। नई तारागिरी में स्टेल्थ तकनीक, अत्याधुनिक ऑटोमेशन, बेहतर मारक क्षमता और उच्च सर्वाइवेबिलिटी जैसी खूबियां हैं, जो भविष्य की समुद्री चुनौतियों से निपटने में भारतीय नौसेना को और सक्षम बनाएंगी।

 

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.