Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फेसबुक फ्रेंड बनी विदेशी महिला: रिटायर्ड अधिकारी से 10.43 लाख रुपए ठगे
Foreign woman poses Facebook, friend, Uttarakhand, official duped, Rs 10.43 lakh.

इंदौर में एक सीनियर सिटीजन के साथ फेसबुक पर विदेशी महिला बनने वाले साइबर ठगों ने 10.43 लाख रुपए की ठगी की। एरोड्रम पुलिस के अनुसार, ओम विहार कॉलोनी के 67 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी अशोक कुमार को फेसबुक पर “डॉ. लिसा डेविस” नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। महिला ने खुद को स्कॉटलैंड का बताकर बातचीत शुरू की और दोस्ती गहरी कर ली।

 

कुछ समय बाद महिला ने विदेश से गिफ्ट भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के पास दिल्ली एयरपोर्ट से कथित कस्टम अधिकारियों के फर्जी कॉल आने लगे। ठगों ने पार्सल में डॉलर होने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लगातार पैसे मांगे और इस तरह कुल 10.43 लाख रुपए ठग लिए।

 

जब पैसे मांगने की प्रक्रिया लगातार बढ़ी, तो अशोक कुमार ने अपने बेटे को घटना की जानकारी दी और इसके बाद एरोड्रम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई थी, उन्हें ब्लॉक कर दिया है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस लोगों को अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, विदेश से गिफ्ट या कस्टम कॉल जैसी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.