Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, विकास और सुरक्षा को दिखाया उदाहरण
BJP President, Nitin Nabin, attacked Congress, citing ,development ,security ,examples

असम में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है और इस बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने श्रीभूमि में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पुराने दौर की मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब लोगों को रोज़मर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था। रोजगार और सुरक्षा के अभाव के चलते जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर किया।

 

अपने भाषण में नितिन नबीन ने हाल के वर्षों में असम में हुए विकास की तस्वीर पेश की। उन्होंने सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं में सुधार का उदाहरण देते हुए कहा कि अब राज्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। विशेष रूप से बराक वैली और अन्य पिछड़े क्षेत्रों में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं पहुंच रही हैं।

 

उन्होंने चीन सीमा तक सड़क निर्माण और सुरक्षा पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना और अरुणोदय योजना के तहत लाखों गरीबों को फायदा पहुंचाने, महिलाओं को सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के दावे भी उन्होंने किए। नितिन नबीन ने कहा कि राज्य में विकास और सुरक्षा के मामले में अब पिछली सरकार के समय की तुलना में बड़ा बदलाव आया है।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.