Since: 23-09-2009
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए एक और वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें संसद में अपनी आवाज़ उठाने से रोकने की कोशिश की जा रही है और पार्टी के कुछ दावे, जैसे विपक्ष के साथ वॉकआउट न करना या महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न करना, पूरी तरह गलत हैं। चड्ढा ने यह भी कहा कि संसद में CCTV फुटेज मौजूद है और कोई भी आसानी से जांच कर सकता है।
राघव चड्ढा ने पार्टी के 10 सांसदों में से कई ने महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, लेकिन केवल उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, यह भी बताया। उन्होंने आम आदमी पार्टी नेताओं द्वारा अपने डराने-धमकाने के दावे पर कहा कि वे संसद में शोर मचाने, तोड़फोड़ करने या गाली देने के लिए नहीं जाते, बल्कि जनता के मुद्दों जैसे पंजाब के पानी, दिल्ली का प्रदूषण, महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं के मासिक धर्म पर चर्चा के लिए उपस्थित रहते हैं।
AAP ने 2 अप्रैल को राज्यसभा नेतृत्व में बदलाव किया और चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा कर उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया। इस फैसले के बाद चड्ढा ने वीडियो जारी कर अप्रत्यक्ष प्रतिक्रिया दी। वीडियो के बाद पार्टी नेताओं ने उन पर आरोप लगाया कि वे मोदी सरकार के खिलाफ बोल नहीं रहे हैं, जबकि चड्ढा ने कहा कि सभी झूठ जल्द बेनकाब होंगे और उनका दृष्टिकोण अब और भी मजबूत है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |