Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गंगरेल बांध में शुरू हुई वाटर एंबुलेंस सेवा, डूबान क्षेत्र के 32 गांवों को मिलेगा लाभ
Water ambulance, service started, Gangrel Dam, 32 villages, submerged area, benefit.

धमतरी के गंगरेल बांध क्षेत्र में पहली बार वाटर एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है, जिससे डूबान क्षेत्र के 32 गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के प्रयास से थर्ड पार्टी कांट्रैक्ट के तहत शुरू की गई इस सेवा के लिए जल्द ही टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। अब ग्रामीणों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा के लिए लंबा सफर तय करने की जरूरत नहीं होगी, और जलमार्ग से मरीजों को सीधे अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

 

इससे पहले डूबान के लोग इलाज के लिए 40–50 किमी लंबा जंगल का रास्ता तय कर चारामा या नगरी रोड से धमतरी या नगरी अस्पताल तक जाते थे। अब जलमार्ग से दूरी लगभग 7 किमी रह जाएगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए जीवन रक्षक सेवा साबित होगी। बरबांधा पंचायत के हरफर से यह सुविधा शुरू हुई है और जल्द ही अरौद डूबान, तिर्रा सहित अन्य क्षेत्र भी इसके अंतर्गत आएंगे।

 

कलेक्टर ने यह भी बताया कि पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय स्तर पर होम स्टे, रेस्टोरेंट और बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वाटर एंबुलेंस सेवा से आपातकालीन स्थितियों में समय की बचत होगी और जीवन रक्षा संभव होगी। मरीजों के लिए यह सेवा निशुल्क रहेगी, जबकि आम नागरिक और पर्यटकों से नामिनल चार्ज लिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.