Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला, 919 क्विंटल धान गायब और 28.51 लाख का नुकसान
Major scam, paddy procurement, centre, 919 quintals, paddy missing, loss Rs 28.51 lakh

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में स्थित गतौरा धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर अनियमितता का खुलासा हुआ है। सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए 919.96 क्विंटल धान में हेरफेर कर लगभग 28.51 लाख रुपए का गबन किया। मामले की शिकायत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मस्तूरी शाखा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जांच में यह भी सामने आया कि धान खरीदी प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और इसकी अलग से जांच की जा रही है। संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन में यह गड़बड़ी स्पष्ट हुई कि समिति के जिम्मेदार पदाधिकारी जानबूझकर धान का गबन कर रहे थे।

 

अभियोजन के तहत आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316(5) में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भी जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घोटाले से धान खरीदी प्रणाली की पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.