Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में ट्रैफिक सुधार: इस साल बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर और ओवरपास
Raipur traffic, improvements: 4 new, flyovers ,overpasses ,built this year

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए इस साल चार नए फ्लाईओवर और ओवरपास बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। इन निर्माण कार्यों से शहर का यातायात तेज, सुगम और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

 

राजधानी में लगातार बढ़ते वाहनों और ट्रैफिक जाम की समस्या के कारण फ्लाईओवर और ओवरपास निर्माण की मांग लंबे समय से उठ रही थी। प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति आम हो गई थी, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी होती थी। अब जी.ई. रोड, सोनडोंगरी चौक, फुंडहर चौक और अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर इन परियोजनाओं के बनने से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जी.ई. रोड पर सबसे बड़ा फ्लाईओवर, रिंग रोड-2 और वीआईपी रोड पर ओवरपास तथा अटल पथ पर ग्रेड सेपरेटर बनने से ट्रैफिक जाम कम होगा और शहर के हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात व्यवस्थित होगा, बल्कि शहर के आर्थिक और शहरी विकास को भी गति मिलेगी। जल्द ही टेंडर और निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.