Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
बेमेतरा में आत्मानंद स्कूल भर्ती 70 दिन से रुकी, 93 पदों पर नियुक्ति अटकी
Atmanand School, recruitment ,Bemetara ,been stalled, 70 days, appointments 93 posts, stalled.

बेमेतरा जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 70 दिनों से अटकी हुई है। 17 स्कूलों में 93 रिक्त पदों के लिए 6 जनवरी 2026 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन 15 जनवरी के बाद से प्रक्रिया ठहर गई। कुल 9,279 आवेदन आ चुके हैं, लेकिन दावा-आपत्ति समिति की बैठक तक नहीं बुलाई गई है, जिससे नियुक्तियां अब तक नहीं हो सकीं।

 

भर्ती में लगातार देरी का सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों को हो रहा है। विषय विशेषज्ञों की कमी के कारण छात्र निजी ट्यूशन और कोचिंग पर निर्भर हो गए हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पड़ोसी जिले कवर्धा, बालोद और महासमुंद समय पर भर्ती पूरी कर चुके हैं, जबकि बेमेतरा पिछड़ गया, जिससे स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल रोजगार का मुद्दा नहीं है, बल्कि उन मॉडल स्कूलों की साख का सवाल है जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षा के लिए स्थापित किया गया था। जिले के शिक्षा अधिकारी जीआर चतुर्वेदी ने बताया कि आने वाले दो दिनों में समिति की बैठक रखी जाएगी और इसके बाद दावा-आपत्ति व नियुक्ति की अंतिम तिथि तय की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 5 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.