Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
BJP का 47वां स्थापना दिवस, CM साय करेंगे ध्वजारोहण से शुरुआत
Raipur ,BJP 47th foundation day, CM  , flag hoisting

छत्तीसगढ़ में भाजपा अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मना रही है। राजधानी रायपुर में मुख्य आयोजन के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी ने स्थापना दिवस को केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन की विचारधारा और मजबूती को प्रदर्शित करने का अवसर बताया है।

 

 

स्थापना दिवस के मौके पर केवल राजधानी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में ध्वजारोहण और संगठनात्मक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। 6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जहां प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेंगे। शाम को रायपुर के एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति और जनसंपर्क पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

 

स्थापना दिवस के साथ ही 6 से 12 अप्रैल तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे। 7 से 12 अप्रैल तक पार्टी ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी, जिसमें सांसद, विधायक और पदाधिकारी लोगों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रबुद्धजनों से मुलाकात और योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद जैसे गतिविधियां शामिल हैं, जिससे पार्टी का संगठन और जनसंपर्क दोनों मजबूत होंगे।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.